मृत मजदूर भी कर रहे मनरेगा योजना में कार्य, ग्रामीणों ने उपायुक्त से की है शिकायत, कार्रवाई की मांग। majdur

डंडई से बिंदु कुमार की रिपोर्ट 
 डंडई प्रखंड में  मृत मजदूर भी कर रहे मनरेगा योजना में कार्य, ग्रामीणों ने उपायुक्त से की है शिकायत, कार्रवाई की मांग।
डंडई प्रखंड के रारो पंचायत के मनरेगा योजना में मृतक मजदूर के खाते में मजदूरी भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त शेखर जमुआर को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है। उपायुक्त को दिए आवेदन के संबंध में रारो पंचायत के ग्रामीण अकलीम अंसारी, जमील अंसारी, संतोष यादव, नौशाद अंसारी, आफताब अंसारी, समाजुउद्दीन अंसारी, राजमती देवी  इत्यादि लोगों ने बताया  कि मुखिया और अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा योजना के टीसीबी निर्माण में मृतक मजदूर शिवनाथ सिंह पिता चिंतामन सिंह जिसका जॉब कार्ड संख्या 1173 ने सविता देवी पति सुभाष साह के खेत में टीसीबी निर्माण में कार्य करा कर मजदूरी का भुगतान किया गया है। जिसका योजना संख्या 3407008007/आई एफ7080902529987 है। वही मृतक मजदूर ममता देवी पति अमरनाथ सिंह जिसका जॉब कार्ड संख्या 1147 ने जसमाखाड़ टीसीबी निर्माण में कार्य किया है। जिसका योजना संख्या 3407008007/ आई एफ 708090 2559176 है।
वही बताया कि मृतक मनरेगा मजदूर शिवनाथ सिंह पिता चिंतामन सिंह व ममता देवी पति अमरनाथ सिंह की मृत्यु पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है। इसके बाद भी मनरेगा योजना में मृतक मजदूर कार्य कर रहे है और मृतक मजदूर के खाते में अधिकारियों के मिलीभगत से मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। वही बताया कि अकलीम अंसारी पिछले कई वर्षो से विदेश में रह रहा है। लेकिन रारो पंचायत के मदरसा खेल मैदान के समतलीकरण योजना में कार्य किया है।जिसका जॉब कार्ड संख्या 1425 में मनरेगा योजना की राशि का भुगतान किया गया है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa