विधायक प्रतिनिधि मासूम खान ने गढ़वा टाउन स्टेशन व गढ़वा रोड स्टेशन पहुंच कर हजयात्रियों को तिरंगा झंडा प्रदान कर स्वागत किया। haj

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

गढ़वा में अल्पसंख्यक कल्याण एवं युवा वर्ग के विधायक प्रतिनिधि मासूम खान ने गढ़वा टाउन स्टेशन व गढ़वा रोड स्टेशन पहुंच कर हजयात्रियों को तिरंगा झंडा प्रदान कर स्वागत किया।
साथ ही कहा कि इस्लाम धर्म मानने वालों का सऊदी अरब स्थित मक्का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। अपने जीवन में एक बार इस पवित्र स्थल तक पहुंचना हर मुसलमान की ख्वाहिश की होती है।
हज यात्री पहले सऊदी अरब के जेद्दा शहर पहुंचते हैं। वहां से वह बस के ज़रिए मक्का शहर जाते हैं। लेकिन मक्का से ठीक पहले एक ख़ास जगह है। जहां से हज की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होती है। मक्का शहर के आठ किलोमीटर के दायरे से इस विशेष जगह की शुरुआत होती है। इस विशेष जगह को मीक़ात कहते हैं। हज पर जाने वाले सभी यात्री यहां से एक ख़ास तरह का कपड़ा पहनते हैं।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अंसारी और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे

Latest News

एसडीएम ने गोदाम से 3 कुंटल पॉलिथीन किया जब्त Garhwa