पांच लाख रुपए, फ्रीज व कूलर के लिए बहू को मारपीट कर सड़क पर फेंका dahej

शादी के 8 साल बाद दहेज में पांच लाख रुपए, फ्रीज व कूलर के लिए बहू को मारपीट कर सड़क पर फेंका
टाइगर मोबाइल के जवान ने सड़क पर से उठाकर पहुंचाया अस्पताल एवं गढ़वा थाना में दर्ज कराया मामला
           फोटो : इलाजरत शोभा देवी। 
  फोटो : माता पिता के साथ शोभा व उसके बच्चे। 

साकेत मिश्र की रिर्पोट 
कांडी : थाना क्षेत्र के गोसांग गांव निवासी सुदर्शन प्रजापति की बेटी को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर सड़क पर फेंक दिया। संयोग से उसी रास्ते से गुजर रहे टाइगर मोबाइल के जवान इंद्र कुमार मंडल की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने उस घायल महिला को ले जाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसी के फोन से महिला के मायके का नंबर निकाल कर घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही मायके से माता-पिता आदि सदर अस्पताल गढ़वा पहुंच गए। इस मामले को लेकर गढ़वा सदर थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कराया है। इस बाबत मारपीट से घायल शोभा देवी ने कहा कि मेरे साथ बराबर मारपीट एवं  प्रताड़ित किया जाता है। ससुराल वाले पांच लाख नगद, फ्रीज एवं कूलर की मांग करते हैं। कहते हैं कि मायके से ये सब नहीं लाई तो तुम्हें मार कर फेंक देंगे। एक लाख में तो सारा केस रफा-दफा हो जाएगा। शोभा के पिता सुदर्शन प्रजापति ने कहा कि इस तरह से बेटी को बराबर प्रताड़ित किए जाने, मारपीट किए जाने एवं दहेज की मांग किए जाने को लेकर छोटी-बड़ी मिलाकर 10 बार पंचायती की गई है। मेरे गांव के संतोष प्रजापति, अशोक प्रजापति एवं अयोध्या प्रजापति आदि सभी पंचायती में उपस्थित रहे हैं। हर बार  उन लोग आगे से ऐसा नहीं करने की बात कह कर समझौता कर लेते थे। लेकिन रवैया वही जारी रहता था। कहा कि चार बार बेटी के साथ मारपीट करते हो गया। अगर कल मेरी घायल बिटिया को पुलिस ने नहीं देखा होता तो कुछ भी हो सकता था। सुदर्शन प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2015 के वैशाख महीने में बेटी की शादी हनुमान नगर सहीजना निवासी चंद्रकांत प्रजापति के पुत्र सतवंत प्रजापति के साथ किया था। हिंदू रीति रिवाज के साथ की गई शादी में अपनी शक्ति से बढ़कर दान दहेज देकर शादी किया था। अभी इसके क्रमश: छह व तीन साल के दो बच्चे हैं। इसकी ससुराल का परिवार काफी संपन्न परिवार है। बावजूद इसके उन लोग दहेज के लोभी हैं। मेरी बेटी के साथ इसी तरह बराबर मारपीट किया करते हैं। मेरी बेटी को कुछ नहीं देते। अभी घर में मात्र थोड़ा सा चावल बचा है। आटा सब्जी कुछ नहीं है। इसका दो ठो मोबाइल पटककर तोड़ दिए। फिर हमलोग एक छोटा सा मोबाइल दिए हैं। उसी से पुलिस ने सूचना दी थी। कहां तक कहें इसका पति इससे बात भी नहीं करता। पुलिस ने मोबाइल चेक किया है। पत्नी से बात नहीं किया है। जबकि मां से बार बार बात किया है। बेटी के ससुर व दामाद बाहर नौकरी करते हैं। वहीं से उन्होंने शोभा को मार डालने के लिए कहा। कहा कि हमलोग बाहर हैं इसलिए नहीं फंसेंगे। इसके बाद बीते बुधवार को उसके देवर सतीश प्रजापति एवं सास प्रमिला देवी ने बेटी को मार कर बुरी तरह घायल कर फेंक दिया। शोभा के माथा, नाक व हाथ में जख्म है। चोट के कारण एक पैर सुन्न हो गया है। उसके छह साल का बेटा प्रियांशु ने बताया कि दादी व चाचा ने मां को डंडा व कुर्सी से मारा है। वह तो भला हो पुलिस के उस जवान का जो मेरी बिटिया का भाई बनकर उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

Latest News

दुर्घटना की खबर देख दिल व्यथित Kandi