भाजपा का भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय संयुक्त मोर्चा की बैठक व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन bjp

भाजपा का भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय संयुक्त मोर्चा की बैठक व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन
भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी एवं रीढ़ है:सांसद
श्री बंशीधर नगर- स्थानीय परिसदन भवन में बुधवार को भाजपा का भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय संयुक्त मोर्चा की बैठक व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। बैठक में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी  सातों मोर्चा के अधिकारी,सांसद एवम विधायक के बीच संगठन की मजबूती एवं 9 साल की सेवा ,सुशासन एवं गरीब कल्याण के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जनसंपर्क महा अभियान के तहत हर बूथ तक मोदी जी के 9 साल में किए गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं बूथ सशक्तिकरण करने का संकल्प लिया गया।बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ टिफिन बैठक व सामूहिक भोज तथा उनके लिये सम्मान समारोह का आयोजन भी  किया गया बैठक को संबोधित करते हुए सांसद बीडी राम  ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी एवं रीढ़ है जिसके सहारे मोदी जी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाएं जन जन तक पहुंची है उन्होंने कहा कि इस पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में इन्हीं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है आज कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा जिले में विकास के क्षेत्र में बढ़ रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण सोन नदी पर पुल,फोरलेन बाईपास एवं सोन से लिफ्ट कर पानी सिंचाई की योजनाएं तथा गढ़वा में 20 मेगावॉट सोलर प्लांट की मंजूरी ,चाहे गढ़वा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना सहित अन्य कई योजनाएं साकार हो सका है।बैठक में  विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व की देन है की देश के अंदर जिस नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी की 2014 में सरकार बनी थी- भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त ,सबका साथ सबका विकास, सेवा सुशासन की संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज पार्टी आगे बढ़ रही है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर आने वाले चुनाव में भाजपा एक नया इतिहास जोड़ते हुए रिकॉर्ड मतों से देश एवं राज्य में सरकार बनायेगी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार आपके कुशल नेतृत्व में सफल हो पायेगा कार्यक्रम में उपस्थित शारदा महेश प्रताप देव, रघुराज पांडेय,जवाहर पासवान ,शिवधारी राम ,अलखनाथ पांडेय, इंद्रमणि जायसवाल, मुकेश चौबे, राजेश जायसवाल, अनीता गुप्ता ,लक्ष्मण राम सहित अन्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने किया एवं बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने किया।बैठक में सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष, भगत दयानंद यादव, अनिल चौबे ,संजय कांस्याकार, संजय यादव, प्रदीप चौबे ,अशोक सेठ ,विभूति भूषण चौबे, ओम प्रकाश गुप्ता, मनीष यादव, लालमोहन यादव, अभिषेक चौबे, नंदकिशोर प्रसाद, जितेंद्र विद्यार्थी, हीरा प्रसाद, सुधीर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News

जल संकट को लेकर सौंपा ज्ञापन, टैंकर से जलापूर्ति की मांग Garhwa