आजसू पार्टी का मनातू प्रखंड कमेटी गठित।रंजन सिंह बनाए गए प्रखंड अध्यक्ष। ajsu

संवाददाता!
मनातू/पलामू!
आजसू पार्टी का मनातू प्रखंड कमेटी गठित।
रंजन सिंह बनाए गए प्रखंड अध्यक्ष।
मनातू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रजडेरवा के प्रांगण में आजसू पार्टी का प्रखंड कमेटी गठित किया गया।
मौके पर केंद्रीय सचिव बबलू कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
अपने संबोधन में श्री गुप्ता ने कहा मनातू में प्रखंड कमेटी गठित करना आवश्यक था। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनता की फैसला सर्वोपरि होगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा जनता मालिक है आने वाला विधानसभा चुनाव में जनता खुद फैसला करेगी।
प्रखंड कमेटी में अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ रंजन सिंह के अलावे सचिव सत्येंद्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष अलीमुद्दीन हजाम, कोषाध्यक्ष विनय कुमार विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया।
मौके पर काफी संख्या में लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा।
वही प्रखंड अध्यक्ष बनने पर रंजन सिंह ने कहा मैं अपनी दायित्वों को भलीभांति निभाऊंगा एवं क्षेत्र की जनता के साथ हर दुख सुख में शामिल होकर उनकी समस्याओं का निदान करने का प्रयास करता रहूंगा।
*मनातू से जितेंद्र कुमार पटवे की रिपोर्ट।*

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa