गढ़वा शहर के सभी सड़को एवं नदियों को दोनों तरफ अतिक्रमण मुक्त करने हेतु पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है Garhwa

 माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड-सह-प्रभारी मंत्री गढ़वा द्वारा पिछले दिनों हुए 20सूत्री बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में गढ़वा शहर होगा अतिक्रमण मुक्त।
दिनांक 16.05.2023 को माननीय मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड-सह-अध्यक्ष जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, श्री बादल पत्रलेख की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में गढ़वा शहर की सभी सड़को / गलियों एवं नदियों के अतिक्रमण का मामला संज्ञान में लाया गया। सर्वसम्मति से गढ़वा जिला मुख्यालय के सभी सड़कों एवं नदियों के किनारे दोनों तरफ किये गये अतिक्रमण को हटाने हेतु निर्णय लिया गया। बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में गढ़वा शहर के सभी सड़को एवं नदियों को दोनों तरफ अतिक्रमण मुक्त करने हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा राज महेश्वरम के नेतृत्व में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों में मुख्य रूप से कुमार मयंक भूषण, अंचल अधिकारी, गढ़वा (मो०- 70044-56537), कुमुद कुमार झा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गढ़वा (99310-17354), फनेश्वर रजवार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, डण्डा (70049-87094), रामजी प्रसाद गुप्ता, अंचल अधिकारी, मझिआँव (मो0- 62046-04487) को जिम्मेवारी दी गई है।
उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा राज महेश्वरम को निदेश दिया गया है कि उक्त प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अतिक्रमण हटाने हेतु क्षेत्र आवंटित करते हुए प्रथम चरण के तहत् दिनांक 18.05.2023 से 22.05.2023 तक इनके अधीन निर्धारित क्षेत्रात स्थल निर्धारित कर पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। साथ हीं उपरोक्त सभी पदाधिकारियों / प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल / लाठी बल (महिला बल सहित) प्रतिनियुक्ति पुलिस अधीक्षक गढ़वा अंजनी कुमार झा के द्वारा की जाएगी। इसके अलावे कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, गढ़वा, सुशील कुमार  (मो0- 94311-41644 ) को निदेश दिया गया है कि विहित प्रक्रिया का पालन कराते हुए सम्पूर्ण नगर परिषद क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उपरोक्त पदाधिकारियों के साथ नगर परिषद से कम से कम एक कर्मी की प्रतिनियुक्ति करेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा (मो0- 94313-11301 ) एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा (मो0- 9431706282) विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगें। साथ हीं अपर समाहर्त्ता, गढ़वा पंकज कुमार सिंह उक्त कार्य के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे, जो प्रतिदिन संबंधित पदाधिकारी से दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त को उपलब्ध करायेंगे।

Latest News

कॉफी विद एसडीएम" में अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों के साथ हुआ संवाद Garhwa