आईएस बनी नम्रता चौबे,किया गया जोरदार स्वागत garhwa

आईएस बनी नम्रता चौबे,किया गया जोरदार स्वागत 

गढ़वा : जिले के हुर गांव निवासी नम्रता चौबे एक आईएस अधिकारी बन गई हैं। कांडी प्रखंड में उनके आगमन पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।


बता दें कि वे अपनी ननिहाल बलियारी गांव में पहुंची। आईएस अधिकारी नम्रता चौबे को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद व भाजपा कांडी मंडल के महामंत्री शशिरंजन दुबे ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। 

नम्रता चौबे ने पढ़ाई कर रहे बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत रंग लाती है। चाहे आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। किया हुआ परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता। नम्रता चौबे  ने बताया कि आईएस का ट्रैनिंग पूरा कर छत्तीसगढ़ राज्य में योगदान दी हैं।

वे बलियारी गांव में अपने नानी व नाना संजय दुबे, मामा अविनाश दुबे व पंकज दुबे से मिलने आई थीं। मौके पर शिक्षक पिता विपीन चौबे, इंजिनियर बहन बर्षा चौबे, एमबीबीएस बहन पूर्णिमा चौबे, मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भाई अमन चौबे व ज्योति चौबे सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Latest News

बुनियादी विद्यालय सेमौरा में झंडोतोलन का समय सारणी हुआ निर्धारित Kandi