बाल विकास परियोजना, धुरकी के आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण। anganbadi

बाल विकास परियोजना, धुरकी के आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण।
आज बाल विकास परियोजना, धुरकी के आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गढ़वा पूर्णिमा कुमारी एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गढ़वा नीतीश कुमार निशांत के द्वारा संयुक्त रूप से तीन आंगनबाड़ी केन्द्र संगमा उत्तर, कटहर खुर्द एवं सगमा पश्चिम का औचक निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र सगमा में निरीक्षण के दौरान सेविका सावित्री देवी, सहायिका सीमा देवी आंगनबाड़ी केन्द्र पर 26 बच्चें संग उपस्थित पाई गई। निरीक्षण के क्रम में केन्द्र पर पोषाहार संचालित था। केंद्र में बच्चों का वजन एवं लंबाई लिया गया। साथ हीं बच्चों के द्वारा कविता सुनाया गया एवं केन्द्र के सभी पंजिया संधारित पाई गई।
जिसके पश्चात आंगनबाड़ी केन्द्र कटहर खुर्द, पंचायत सगमा में निरीक्षण के दौरान सेविका सुनिता देवी (सहायिका का पद रिक्त है) आंगनबाड़ी केन्द्र पर 16 बच्चें उपस्थित पाई गई। निरीक्षण के क्रम में केन्द्र पर पोषाहार संचालित था एवं केन्द्र के सभी पंजिया संधारित पाई गई। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र सगमा पश्चिम पंचायत सगमा में निरीक्षण के दौरान सेविका सरोज देवी एवं सहायिका लालमुनी देवी आंगनबाड़ी केन्द्र पर 09 बच्चें संग उपस्थित पाई गई।
 इस दौरान बच्चें केन्द्र पर पोषाहार कहते पाए गए। सेविका द्वारा बताया गया कि और भी कुछ बच्चें खिचड़ी खा कर घर चले गये है। औचक निरीक्षण के समय सभी केन्द्र संचालित पाये गये। सभी केन्द्रों पर पोषाहार संचालित था। केन्द्रों पर सभी पंजिया संधारित पाई गई। मौके पर उक्त पदाधिकारी द्वारा सभी सेविका को प्रत्येक दिन ऑगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित संचालन करने तथा केन्द्र पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने एवं अपने-अपने केन्द्र के सभी वास्तविक लाभुको का विवरण पोषण ट्रैकर एप पर प्रविष्ट करने का निदेश दिया गया।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa