जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गढ़वा एवं अंचल अधिकारी-सह-बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, मझिआँव द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का किया गया औचक निरीक्षण।
आज जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गढ़वा पूर्णिमा कुमारी एवं अंचल अधिकारी-सह-बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, मझिआँव रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कमरडीह पंचायत अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र करमडीह में सेविका अंजु देवी एवं सहायिका निंदा देवी उपस्थित पाई इर्ग।
केन्द्र में बच्चों की संख्या-09 थी आंगनबाड़ी केन्द्र जोगीबीर का निरीक्षण किया गया। सेविका अंजुम आरा एवं सहायिका रौशन तारा 22 बच्चों के साथ उपस्थित पाई गई एवं नगर पंचायत मझिऑव अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र मझिआँव -1 की सेविका शीला देवी एवं सहायिका फुला कुँवर उपस्थित पाई गई,