तेज आंधी से 132kv का टावर पॉल गिरा बिजली बाधित garhwa

गढ़वा से दीपक कुमार की रिपोर्ट

तेज आंधी से 132kv का टावर पॉल गिरा बिजली बाधित
गढ़वा शुक्रवार को तेज आंधी से गढ़वा जिले के बेलचम्पा के पास 132 केवी पावर लाइन का टावर टूटकर गिर गया। इससे जिले का पावर हाउस की बिजली सप्लाई बंद हो गई। टावर टूटने की सूचना मिलते ही निगम अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बिजली बहाल करने को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। टावर गिरने से पावर हाउस पर करीब 11 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। ख़बर लिखें जाने तक बिजली आपूर्ति बाधित है। जानकारी के अनुसार भागो डिह ग्रीड से बी मोड रेहला ग्रीड में आने वाली 132 केवी लाइन कि 2 टावर कोयल नदी में गिर गया। जिसके कारण भागोडीह से जो पावर बी मोड ग्रीड को मिलता था। अब टावर निर्माण तक बाधित रहेगा। अब गढ़वा शहर को जो बिजली बी मोड़ से मिलती है। वहीं बिजली मिलती रहेगी।
टावर गिरने से पावर की निरंतरता में थोड़ी फर्क होगी। परंतु बिजली सामान्य स्थिति में मिलती रहेगी। इसके साथ ही गढ़वा शहर में आने वाली 33 के वी लाइन का 2 तार  कोयल नदी में गिर गया। जिसको मरम्मत का काम करने के लिए सारी एजेंसियों को लगाया गया है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa