भारतीय जनता पार्टी के 43 वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। bjp

पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस मनाया; भारतीय जनता पार्टी में संगठन एवं कार्यकर्ताओं को दी जाती है प्राथमिकता: रामचंद्र केसरी
श्री बंशीधर नगर:--भारतीय जनता पार्टी के 43 वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी मुख्य रूप से मौजूद थे। भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के निर्देशानुसार श्री बंशीधर नगर के प्रभारी अशोक सेठ के नेतृत्व में सभी शक्ति केंद्रों पर पार्टी का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया गया। तत्पश्चात पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल को अंग वस्त्र देकर सम्मानित तथा चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तथा हमें इस पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन से बड़ा व्यक्ति नहीं होता है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो संगठन व कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देती है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी समुदाय के प्रति एक अच्छी विचारधारा के साथ “सबका साथ, सबका विकास” के साथ चलने वाली पार्टी है। पार्टी ने आज विश्व के शिखर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं। मौके पर अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य लवली आनंद, मंडल कार्यसमिति सदस्य मथुरा पासवान, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पा देवी, हीरा प्रसाद, लाला पासवान, मंडल महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद, संजय कसेरा, मंडल आईटी सेल मुकेश प्रजापति, छोटू शुक्ला, सुधीर प्रजापति, मिथिलेश पासवान, अविनाश कुमार, राहुल देव पाल, अनिल दास, सूरज कुमार, नईम खलीफा, प्रकाशचंद्र, अश्विनी कुमार, अरुण कुमार, प्रदीप राम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa