संथाल परगना के प्रमंडलीय प्रभारी बने अनुज चौधरी prabhari

संथाल परगना के प्रमंडलीय प्रभारी बने  अनुज चौधरी 
 शनिवार को महान स्वतंत्रता सेनानी जुब्बा साहनी के शहादत दिवस पर 79वा शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड निषाद विकास संघ का राज्य स्तरीय बैठक रांची स्थित प्रेस क्लब में किया गया, जिसमें संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री किशोर निषाद जी एंव प्रधान महासचिव रितेश निषाद जी के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए संघ के सभी पदाधिकारी गण अमर शहीद जुब्बा साहनी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई, जिसमें समाज के सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान के प्रति चर्चा किया गया।
 जिसमे  संघ के माध्यम से अनुज कुमार चौधरी को संस्थाल परंगना के प्रमंडलीय प्रभारी बनाया गया। संथाल परगना के प्रमंडलीय प्रभारी सह  झारखण्ड  निषाद विकास संघ के पलामू  जिला अध्यक्ष अनुज चौधरी ने कहा कि झारखंड में अपना हक और अधिकार के लिये स्वजातीय समाज से तीन पदाधिकारी आगामी चुनाव लड़ेगी। तथा मोराबादी मैदान में “ रांची चलो और अपनी ताकत दिखाओ” का विषय पर आगामी महीने में झारखंड निषाद विकास संघ के माध्यम से एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम कराने की बात कही।
व  झारखंड की राजनीति में हिस्सेदारी के लिए अपने समाज के लोगों को आगे आने के लिए कहा। मौके पर अजय मेटल, मंदीप मल्लाह, कमलेश चौधरी, रघु चौधरी, सुदामा चौधरी, चंदन चौधरी, विश्नदेव चौधरी अनिल चौधरी धनबाद से केन्द्रीय सचिव राजा निषाद, पप्पु निषाद, मनोज सहनी, रविंद्र धीवर, चाईबासा से महेन्द्र निषाद, हेमराज निषाद, जगदीश निषाद, सनी निषाद, शिवम निषाद पलामू से नंदु चौधरी, पारसनाथ चौधरी, रमेश चौधरी, सुकेन्द्र चौधरी, उदीत चौधरी, कमलेश चौधरी, रांची से महेश्वर सहनी, राहुल निषाद, कृष्णा निषाद, शिवा निषाद, सन्नी, आकाश, विनय, कमल चौधरी, जांगुरी सहनी, राजेश, चतरा से हीरालाल चौधरी, कमलेश चौधरी, बोकारो से संतोष निषाद, राजेश सहनी, जितेन्द्र निषाद, हजारीबाग से गुड्‌डु निषाद, रंजीत निषाद, अशोक निषाद, दुमका से भरत कापरी के साथ जिले कई पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थें।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa