पंचायती राज विभाग के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया nagar

पंचायती राज विभाग के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया
श्री बंशीधर नगर- प्रखंड कार्यालय  के सभागार में सोमवार को पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखण्ड प्रमुख उर्मिला देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम, जिला परिषद सदस्य बाला रानी, 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे एवं उप प्रमुख  गणेश प्रताप देव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिये सरकार द्वारा कई योजनाएं क्रियान्वित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार सभी सरकारी योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है उन्होंने कहा कि पंचायती राज एक्ट के तहत महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित है।
उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात की इस प्रखण्ड में 70 प्रतिशत जनप्रतिनिधि महिलाएं है.प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे ने कहा कि वर्ष 1908 में अमेरिका में महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिये आवाज उठायी थीं। उसी समय से महिलाएं लगातार अपने हक व अधिकारों के लिये लड़ रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं को जोड़कर उनकी आजीविका को दुरुस्त करने की दिशा में लगातार प्रयास रत है।
जिप सदस्य बाला रानी ने प्रमुखता से सामाजिक कुरीतियों से महिलाओं को आजाद करने व पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास कार्यो में हिस्सा लेने का अनुरोध किया। प्रखण्ड समन्वयक पंचायती राज कौशल कुमार ने महिला सशक्तिकरण व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सभी महिला मुखिया को शॉल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में पिपरडीह पंचायत की मुखिया उषा देवी ने ,बीडीसी मृदुला द्विवेदी व वार्ड सदस्यों ने महिलाओं को हक़ व अधिकार दिलाने से सबंधित गीत प्रस्तुत किया मौके पंचायत राज पदाधिकारी उत्तम रंजन,नाजिर वृजवासिनी कुमारी,प्रखण्ड समन्वयक स्नेहा सिंह,ग्राम सेविका उषा देवी,लालती देवी,मुखिया अनुराधा देवी,कुमारी रेखा,उषा देवी,सुशीला देवी, सुनीता देवी,सिविष्टयानी देवी,चिंतामणि देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa