लातेहार: गारू में पेड़ के फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
सोनू कुमार/लातेहार
लातेहार : जिले के गारू थाना क्षेत्र के कुई गांव निवासी 45 वर्षीय केश्वर सिंह ने पेड़ के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने रविवार की सुबह बैगाटोली गांव में पेड़ के फंदे से लटक कर उसने आत्महत्या की है।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मानसिक संतुलन खो बैठा था। वह पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की गतिविधियां कर रहा था।इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला पूरी तरह स्पष्ट हो जायेगा।