गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
जिले से राज्य स्तरीय एवं जिला प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं स्कूली बच्चों को उपायुक्त ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य का किया कामना।
आज समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त शेखर जमुआर ने गढ़वा जिले से राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं स्कूली बच्चों से मुलाकात किया। उपायुक्त ने सभी को एक एक कर आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र, सील्ड एवं लैपटॉप आदि देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने बच्चों से आगे भी बेहतर करने को लेकर सभी से बातचीत कर उन्हें प्रेरित किया एवं उनका हौसला अफजाई करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
उल्लेखनीय है कि झारखंड स्टेट ओलंपियाड 2022 के लिए गढ़वा जिले से कुल 1101 विद्यार्थियों ने निबंधन कराया जिसमें से प्रथम राउंड की परीक्षा में 468 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें 39 विद्यार्थी सफल हुए जो द्वितीय राउंड की परीक्षा में भाग लिए। इनमें से 4 विद्यार्थी अंतिम रूप से चयनित हुए। इनमें खुशबू कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दलेली मेराल ने सामाजिक विज्ञान विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवेकानंद गुप्ता (द्वितीय-विषय अंग्रेजी) उत्क्रमित मध्य विद्यालय दलेली मेराल ने अंग्रेजी विषय शिवम कुमार (तृतीय- विषय सामाजिक विज्ञान) एवं हर्ष चौबे शांति (द्वितीय- विषय गणित)निवास उच्च विद्यालय गढ़वा। उपरोक्त चारों विद्यार्थियों को 27 मई 2023 को माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार द्वारा लैपटॉप प्रदान करते हुए सम्मानित भी किया गया है।
कला उत्सव 2022 के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित मनिता कुमारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चीनिया के द्वारा नवंबर माह में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टॉय मेकिंग प्रविष्टि में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसे राजस्थान से सम्मानित किया गया है तथा राष्ट्रीय स्तर कला उत्सव हेतु भुनेश्वर उड़ीसा भी जाने का अवसर प्राप्त हुआ है।
खेलो झारखंड 2022-23 में विद्यालय स्तर तथा प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता के उपरांत 6 एवं 7 दिसंबर 2022 को जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें समूह 9 से 12 के चयनित विद्यार्थियों ने दिसंबर माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें से गढ़वा जिले के 3 विद्यार्थी अंतिम रूप से चयनित हुए। इनमें पवन कुमार गोविंद, प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा ने कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अकाश कुमार, आर के उच्च विद्यालय चितविश्राम नगर उंटारी ने कुश्ती में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ज्ञानचंद तिर्की, आरके प्लस टू उच्च विद्यालय ने भंडारिया जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ हीं गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के मौके पर प्रभात फेरी में ब्राइट फ्यूचर गढ़वा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त सभी को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, राजेश कुमार रे समेत जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यपालक दण्डाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय साखा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।