बसपा, भाजपा छोड़ कर सौ से अधिक लोगों ने रांची पहुंचकर थामा झामुमो का दामन bsp

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

जनता के आशीर्वाद से पूरा गढ़वा होगा झामुमोमय : मंत्री मिथिलेश

बसपा, भाजपा छोड़ कर सौ से अधिक लोगों ने रांची पहुंचकर थामा झामुमो का दामन

गढ़वा : जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत चुतरू पंचायत के बरदरी गांव से लगभग एक सौ से अधिक की संख्या में बहुजन समाज पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पार्टी छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कार्यों से प्रभावित होकर सभी कार्यकर्ता रांची स्थित मंत्री श्री  ठाकुर के आवास पर पहुंचे। वहां मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल किया। सभी लोग झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर काफी खुश थे।
        पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि वे लोग अब सही जगह पहुंचकर माटी के पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए हैं। झामुमो ही एकमात्र पार्टी है जिससे झारखंड एवं झारखंड वासियों का कल्याण हो सकता है। अब तक के अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्री श्री ठाकुर ने राज्य एवं राज्य वासियों के हित के लिए बेहतर कार्य कर यह साबित कर दिया है कि झामुमो ही राज्य की हितेषी पार्टी है। गढ़वा में आज तक जो हो नहीं सका था, वह मंत्री श्री ठाकुर ने कर दिखाया। पूरे गढ़वा में विकास का ऐसा कार्य हो रहा है जो अन्य कोइ जनप्रतिनिधि कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को यह महसूस हो रहा है अब गढ़वा को सही नेतृत्व एवं जनप्रतिनिधि मिला है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा वासियों का जिस तरह से प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है यह साबित करता है कि कहीं भी काम की ही कद्र होती है। जनता के साथ छल, कपट एवं धोखेबाजी करने वाले लोग स्वतः हाशिए पर चले जाते हैं। मंत्री ने कहा कि गढ़वा के लोगों ने उन्हें जिस उम्मीद से आशीर्वाद दिया है वे उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। आज के समय में पूरे गढ़वा वासियों का जिस प्रकार उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद मिल रहा है आने वाले समय में पूरा गढ़वा झामुमोमय हो जाएगा। जनता से मिल रहे ऐसी सहयोग एवं आशीर्वाद से विरोधियों में खलबली मच गई है। लोग नकारात्मक राजनीति के साथ-साथ हर प्रकार के छल, प्रपंच, फरेब एवं साजिश पर भी उतारू हो गए हैं। परंतु इन सबसे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। गढ़वा के विकास में यहां की जनता की पूरी शक्ति एवं इमानदारी लगी हुई है। आमजनों के सहयोग से ही गढ़वा का बेहतर विकास हो रहा है। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में मुख्य रूप से मनबसिया कुंवर, शंकर राम मोची, रामदेव कोरवा, रामदेव मोची, भगवत राम, बिगन राम, मनोज मोची, विश्वनाथ मोची, सुनेश्वर मोची,  सुरेंद्र देवार, सिकंदर राम, लखन मोची, कृष्णा सिंह, बलराम सिंह, यमुना साव, रामनाथ मोची, रामगहन राम, लक्ष्मण मिस्त्री, गिरवर मोची, सुखाड़ी मोची, दशरथ बैठा, राजेश कोरवा, रामेश्वर मोची, अवधेश राम, विनोद राम, धर्मेंद्र राम, लीलावती देवी, संपूर्णी देवी, रिंकी देवी, रंभा देवी, फगुनी कुंवर, सुशीला देवी, अनीता देवी, कोशीला देवी, राजा बैठा, मंजय राम, लीलावती देवी, लालो देवी, प्रीति देवी, बिरझिनिया देवी, शोभा देवी आदि सहित 100 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।

Latest News

भाजपा की तिरंगा यात्रा से विधायक-सांसद नदारद - धीरज दुबे Garhwa