बूथ निर्माण एवं सशक्तिकरण अभियान का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
भारतीय जनता पार्टी के रीढ़ हैं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता:__मनोज सिंह
सोनू कुमार/लातेहार
लातेहार जिला मुख्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक श्री हरिकृष्ण सिंह जी अध्यक्षता एवं जिले संगठन प्रभारी श्री मुकेश निरंजन सिन्हा जी के मागदर्शन में बूथ निर्माण एवं सशक्तिकरण अभियान मनिका विधानसभा(073) स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सह बूथ निर्माण एवं सशक्तिकरण अभियान के पलामू प्रमंडल प्रभारी श्री मनोज सिंह जी उपस्थित रहे।
कार्यशाला की संचालन जिला महामंत्री श्री पंकज सिंह जी के द्वारा किया गया वहीं समाप्ति की घोषणा जिला मंत्री श्री ध्रुव कुमार पांडेय जी के द्वारा किया गया। मौके पर मंच पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजधानी प्रसाद यादव जी व श्री अवधेश सिंह जी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी जी, जिला परिषद सदस्य स्टेला नगेशिया जी,बरवाडीह प्रखंड प्रमुख श्रीमती सुशीला देवी जी, मनिका प्रखंड प्रमुख श्रीमती प्रतिमा देवी जी, बरवाडीह जिला परिषद सदस्य श्रीमती संतोषी शेखर जी,मनिका पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री महेश सिंह जी,बूथ निर्माण एवं सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक श्री बंशी यादव जी, श्री रामदेव सिंह जी,श्री देवमोहन सिंह जी के साथ साथ कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी,मोर्चे के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री,पूर्व मंडल अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री,मंच मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री,पंचायत के प्रतिनिधिगण के साथ साथ बूथ निर्माण एवं सशक्तिकरण अभियान के मंडल के टोली,अल्पकालीन विस्तारकों की शक्ति केंद्र की टोली मौजूद रहे।