30 वर्षिय मजदूर का महाराष्ट्र के लातूर में मजदूरी का कार्य करने के दौरान हुई मौत, पैतृक अवास पर शव पहुंचते ही जरही में छाया मातम। dandai

डंडई से बिन्दु कुमार की रिपोर्ट

 30 वर्षिय मजदूर का महाराष्ट्र के लातूर में मजदूरी का कार्य करने के दौरान हुई मौत,  पैतृक अवास पर शव पहुंचते ही जरही  में छाया मातम।
डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी श्री रामप्रवेश पासवान के एक 30 वर्षीय पुत्र कुलदीप पासवान का सरिया सेटिंग में मजदूरी का कार्य करने के दौरान महाराष्ट्र के लातूर में मौत हो गई। जिसका शव गुरुवार को पैतृक जरही गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया और लोगों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना को लेकर मृतक के पिता श्री राम प्रवेश पासवान ने बताया मेरा पुत्र कुलदीप पासवान करीब डेढ़ वर्ष से महाराष्ट्र लातूर जिले में मजदूरी का कार्य कर रहा था। ग्रेंडर से सरिया काटने का कार्य करता था। बालबो इंडस्ट्रीज में कार्य करने के दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट लग गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था लेकिन 6 मार्च 2023 को उसका इलाज के दौरान मौत हो गई ।बताया कि गुरुवार को उसका शव जरही गाँव अपने घर लाया गया है। वहीं मृतक की बहन ने बताया कि कुलदीप  के चार बच्चे हैं और उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर दूसरी शादी कर ली । घर पर प्रिंस कुमार 10 वर्ष दिव्यांग तथा रागनी कुमारी 6 वर्ष अनाथ हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया महेंद्र चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के घर पहुंचे और ढान्धस् बंधाया। उन्होंने कहा कि कुलदीप बहुत गरीब व्यक्ति था वह बाहर जाकर मजदूरी का काम करके अपना परिवार चला रहा था। घटना घट जाने से उसका परिवार बिखर गया। उन्होंने एक दिव्यांग बच्चा हुआ बच्ची को हर समय सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

Latest News

वर्षों पूर्व लगाया गया सरकारी चापाकल आज खतरे में है। Garhwa