अमर शहीद निलाम्बर पिताम्बर के 164वां शहादत दिवस के अवसर प़र श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन nilambar pitambar

 दिनांक 28 मार्च 2023 को नवयुवक जागृति संघर्ष क्लब संगवरिया के तत्वावधान में झारखंड के अमर शहीद निलाम्बर पिताम्बर के 164वां शहादत दिवस के अवसर प़र मटुकी सिंह के अध्यक्षता में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन निलाम्बर पिताम्बर प्रतिमा स्थल संगवरिया में किया गया। श्रंद्धाजलि सभा की संचालन कुन्दन चंद्रवंशी ( जिला अध्यक्ष आजसू छात्र संघ गढ़वा) ने किया। श्रंद्धाजलि सभा के पूर्व उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ गढ़वा के जिला अध्यक्ष  ने शुरुआत कर की। इस  अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रघुराई राम ने कहा कि निलांबर पिताम्वर ने जल जंगल और जमीन पर मालिकाना हक की लडाई के लिए संघर्ष किया और अपनी कुर्बानी दी।
 दोनो भाई पलामू प्रमंडल के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे। आदिवासी समाज को लेडर(सिढी) नहीं लिडर बनने की जरूरत है। इन्हें लेडर बनाकर बहुत लोग राजनीतिक सत्ता तक पहुंच गये लेकिन आदिवासियों का कोई भला नहीं हुआ। इसलिए आदिवासी समाज को लिडर बनने की जरूरत है।
 मौके पर श्री विनय सिंह श्री चंन्द्रीका सिंह  श्री मकरात सिंह श्री यमुना सिंह श्री अनूज सिंह श्री मनी सिंह श्री अम्बिका सिंह श्री संजय राम( मुखिया) श्री लक्ष्मी राम (सेवानिवृत्त शिक्षक)श्री रघुवीर सिंह (वार्ड सदस्य) श्री गुलाब सिंह श्री सुदामा पासवान श्री कर्मदेव राम उमाशंकर राम राजेश कुमार रवि अमित कुमार रविरंजन कुमार निर्मल कुमार श्री बदन सिंह श्री चलितर सिंह श्री राजा सिंह श्री सागर सिंह श्री सुनिल सिंह धनुकधारी सिंह विसु सिंह कपिल सिंह हरावण सिंह नंदु राम रम्याज सिंह सतन सिंह अलियार राम अर्जुन राम मृत्युंजय चंद्रवंशी उमेश राम आदि उपस्थित थे

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa