कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता 13 मार्च को राजभवन घेराव में होंगे शामिल latehar

लातेहार: कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता 13 मार्च को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

सोनू कुमार/लातेहार


लातेहार : प्रदेश के निर्देशानुसार 13 मार्च सोमवार को विशाल विरोध मार्च राजभवन घेराव कार्यक्रम में लातेहार जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।
मुनेश्वर उरांव ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार अडानी जैसे उद्योगपतियों के पक्ष में है। भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। भारत के बैंकिंग सिस्टम पर उद्योगपतियों और कारपोरेट घरानों का कब्जा होने जा रहा है। इन्हीं सब बातों को लेकर राज्य कांग्रेस द्वारा चलो राजभवन विरोध मार्च कार्यक्रम में लातेहार से कांग्रेस कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे और धरने में शामिल होकर केंद्र सरकार की नीतियों का पुरजोर विरोध करेंगे।
इस प्रेस वार्ता में प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव, महेंद्र प्रसाद, प्रमुख नेता बसंत यादव, कार्यालय प्रभारी उपेंद्र पासवान उपस्थित रहे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa