भाजपा रंका उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद ने किया। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जी दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री संतोष दूबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय के जनक है उन्होंने कहा था कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति का विकास ही भारत का विकास है उनका जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हम सब राष्ट्र को विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन के पास विपक्षी साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवासी प्रभारी मेदीनिनगर उप महापौर मंगल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को बुथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए काम करना होगा। आनेवाले समय में चुनाव नजदीक आ रहा है इसके निमित्त सभी कार्यकर्ताओं को लगकर शक्ति केंद्र और बुथ स्तर पर लोगों संगठन को मजबूत करना होगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पुरा जीवन समाज को समर्पित कर दिया था उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय जनसंघ का स्थापना किया था जो आगे चलकर भाजपा बना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति का विकास ही भारत का विकास है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मुरारी यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समर्पण और त्याग के दम पर जनसंघ जैसे पार्टी को खड़ा करने का काम किया था। दीनदयाल उपाध्याय जननायक थे। मोदी सरकार ने उनके नाम पर कई योजनाओं को शुरू किया है। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बलराम यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान रंका के कविता देवी सकुंती देवी एतवरिया कुंवर आशा देवी सरिता देवी दर्जनों महिलाओं ने पार्टी का दामन थामा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दक्षिणी मंडल अध्यक्ष उदय प्रजापति संतोष तिवारी निर्मल गुप्ता उदय प्रजापति संतोष चंद्रवंशी मनोज ठाकुर रविन्द्र साव गिरिवर यादव धर्मेंद्र कुमार लक्ष्मी चौबे पन्ना सिंह लालबिहारी यादव विनोद सिंह कपिल देव सिंह अशोक चंद्रवंशी शंकर दयाल सिंह सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।