लड़कियों की शादी कराने में अहम भूमिका निभा रही है कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी: अलखनाथ पांडे
गढ़वा कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी की ओर सेसोमवार को शहर के उत्सव गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर सभी ने एक-दुसरे को अबीर लगा कर पर्व की बधाई दी। समारोह में गीत-संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समारोह में गीत-संगीत की धुन पर आए हुए लोग जमकर आनंद लिया। आए हुए कलाकारो ने बेहतरीन कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर उन्होंने सभी का मनमोह लिया। प्रस्तुति को देखकर उपस्थित पुरुषों, महिलाओं व बच्चो ने जम कर आनंद लिया। भाजपा नेता बालक नाथ पांडे ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। लोग इसे होली मिलन समारोह के रूप में मना कर भाईचारे का बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था का कार्य काफी सराहनीय है। अब तक कई लड़कियों का निशुल्क शादी कराया है। समय-समय पर सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केशरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि होली अंहकार पर करुणा प्रेम के जीत का प्रतीक है। होली एक ऐसा पर्व है कि गिले शिकवे भूल कर लोग एक-दूसरे से गले मिलते है। समारोह में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि इस बैनर के तले अब तक हजारों गरीब असहाय लड़कियों की शादी कराई गई है। वहीं भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज प्रथा से संबंधित कई जागरूकता कार्यक्रम भी झारखंड बिहार सहित अन्य प्रदेशों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गढ़वा में भी गरीब असहाय बहनों का शादी कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी कराने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के रहते किसी भी बहनों को किसी भी गरीब को पैसे के अभाव में शादी विवाह कार्य नहीं रुकेगा। हम लोग समय-समय पर निशुल्क शादी समारोह कराने का काम करते हैं। जरूरतमंद लोग सोसाइटी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा में होने वाले ऐतिहासिक शादी समारोह को लेकर संस्था के पदाधिकारी गांव गांव पहुंचकर काउंसलिंग भी करना शुरू कर दिया है।