भवनाथपुर से संवाददाता अयोध्या कुमार का रिपोर्ट
भवनाथपुर प्रखंड में अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति द्वारा माता शबरी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भवनाथपुर प्रखंड के अरसली दक्षिणी पंचायत के मजुराही गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विद्यापति कुमार ऋषि, संजीव भुईयां एवं रविंद्र राम ने किया । मुख्य अतिथि विद्यापति कुमार ऋषि ने कहा कि माता शबरी ने भगवान राम को जूठे बेर खिलाए थे। माता शबरी की श्रद्धा भक्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके मन में भगवान राम के प्रति कैसा प्रेम था।
भगवान राम भी एक भिलनी जाति की महिला शबरी के जूठे बेर बड़े चाव से खाए थे। भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। उनके लिए सभी मानव एक समान है। हमें भी किसी के प्रति भेदभाव नहीं रखना चाहिए। बल्कि समाज में एक साथ मिलकर रहना चाहिए, तभी समाज के हर तपके का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजें ताकि बच्चे पढ़-लिखकर अच्छा नागरिक बन सके।
मौके पर अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि माता शबरी के जयंती के अवसर पर लोग नशापान से दूर रहने का संकल्प लें। नशापान से हमारा समाज खोखला हो रहा है। मुखिया रविंदर राम ने कहा कि भुइयां समाज के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम काफी सुंदर है। हमें हर समाज को आगे ले जाने का प्रयास करना चाहिए।
इस कार्यक्रम उपस्थित शिवनारायण भुईयां,सुकन भुईयां, उमेश राम,हीरामन राम,नन्दूराम, नागेन्द्र राम, अपलू भुईयां ,वीरेंद्र भुईयां ,विनोद भुईयां ,अनिल भुईयां, सुमेर कुमार रामसूरत रामसहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।