केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंहुचे देवघर विजय संकल्प रैली में,बोले झारखंड सरकार देश में सबसे भ्रष्ट amit sah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंहुचे देवघर विजय संकल्प रैली में बोले झारखंड सरकार देश में सबसे भ्रष्ट

देवघर से शुभम सिंह की रिपोर्ट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज देवघर पहुंचे देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पत्नी के साथ उन्होंने पूजा अर्चना की इस दौरान देवघर एयरपोर्ट पर माननीय मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता बादल पत्रलेख, माननीय मंत्री श्रीमती अनपूर्णॉ देवी, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, माननीय राज्यसभा सांसद ,दीपक प्रकाश, माननीय सांसद गोड्डा, निशिकांत दुबे, माननीय विधायक देवघर, नारायण दास, उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट एवं वरीय जनप्रतिनिधि ने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत बुके देकर किया।
इसके पश्चात माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने बाबा मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की।
अमित शाह ने बीजेपी की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने मिशन 2024 को लेकर आवश्यक तैयारियों का निर्देश बीजेपी कार्यकर्त्ताओं को दिया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत में यदि कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है, तो वो झारखंड में है। उन्होंने कहा कि कोई मंत्री बनता है, कोई मुख्यमंत्री बनता है, तो हाथ से भ्रष्टाचार करता है। लेकिन इन्होंने तो ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार शुरू कर दिया। अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2000 में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अलग झारखंड राज्य का गठन किया। तब ये उम्मीद थी कि झारखंड के लोगों का विकास होगा, दलित और आदिवासियों का विकास होगा। पिछड़ों और अन्य वर्गां के साथ जो अन्याय हुआ है, उसका निवारण होगा। पूर्ववर्ती अर्जुन मुंडा और रघुवर दास सरकार में इस दिशा में अच्छा काम हुआ, लेकिन फिर से हेमंत सोरेन सत्ता में आ गए। अलग राज्य गठन के वक्त जो सपना देखा गया था, वो अब भी अधूरा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह शनिवार को देवघर में बीजेपी की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।
जनता हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से हटाने के लिए तैयार

अमित शाह ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ये जान ले कि जनता के 1000 आंख और कान होते है, वो सभी कुछ देख और सुन रही होती है। झारखंड की जनता हेमंत सोरेन सरकार को हटाने के लिए तैयार बैठी है। जब भी चुनाव होगा, हेमंत सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी।
झारखंड के डेमोग्राफी को भी चेंज करने की कोशिश

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि झारखंड में सिर्फ भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा नहीं मिला है, बल्कि डेमोग्राफी भी चेंज करने की कोशिश की गई है। वोट बैंक की खातिर सीएम हेमंत सोरेन के चेहरे पर सिर्फ मुस्कान नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बीजेपी का परचम लहराएगा। विधानसभा की सभी सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा होगा। केंद्रीय मंत्री ने साहेबगंज की रेबिका हत्याकांड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने महिला रजिस्ट्री की सुविधा शुरू की, लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजना शुरू की, उन सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद से झारखंड को मुक्त किया गया। कई ऑपरेशन चलाकर अनेक नक्सलियों को सरेंडर करवाया गया है।

खाद कारखाने से किसानों को फायदा मिलेगा

विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के चौरी-चौरा को याद करने का दिन है। देवघर में आज 20 एकड़ में इफको के तरल खाद संयंत्र की आधारशिला रखी गई। इससे प्रकृति का संवर्धन, संरक्षण और किसानों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में टैक्स देने वालों को बड़ी राहत मिली है। अगले एक वर्ष तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिलेगा। युवाओं के लिए राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa