पलामू जिले में अब 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद palamu

पलामू जिले के पांकी में अब 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद


सोनू कुमार/पलामू

पलामू : जिले के पांकी में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद को लेकर दो गुटों में हुए हिंसक झड़प के बाद झारखंड सरकार के गृह विभाग ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को जिलेभर में 16 फरवरी की शाम चार बजे तक इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश जारी किया था। इस क्रम में बदलाव करते हुए अब 19 फरवरी सुबह 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया है।इधर, इस हिंसक झड़प के सिलसिले में पुलिस ने दोनों समुदायों के 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक सौ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जबकि एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस की छापेमारी की कार्रवाई जारी है। प्रशासन के मुताबिक़ अब स्थिति नियंत्रण में है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa