समधियाना से लौट रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत news

लातेहार: समधियाना से लौट रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

लातेहार संवाददाता सोनू कुमार

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के कोमो झालबार के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डुरंगी खुर्द निवासी शिव नारायण लोहरा की मौत हो गयी। बताया जाता है कि वह अपनी बेटी के घर गया हुआ था जहां से लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया।डुरंगी निवासी आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि मृतक अपने समधियाना परहिया टोला से लौट रहा था इसी दौरान कोमो के पास किसी अज्ञान वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa