भीषण सड़क दुर्घटना में दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल
सोनू कुमार लातेहर/मनिका
मनिका थाना क्षेत्र के रांची मेदनीनगर मुख्य पथ के दोमुहान पुल के पास ट्रक और कार के आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो व्यक्ति की मौत हो गई।..... वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए......मृतक पीयूष कुमार 25 वर्ष चंदनडीह लातेहार और आदर्श कुमार लातेहार के रूप में पहचान हुई......वही घायल आयुष कुमार और विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हैं...... घटना देर शाम 7:45 बजे की है......घायल आयुष कुमार ने बताया कि वे लोग डाल्टनगंज से लातेहार वापस लौट रहे थे..... इसी बीच दोमुहान नदी पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।