श्री बंशीधर नगर -पूर्व मंत्री लाल हेमेन्द्र प्रताप देहाती व सिंधी ताली ग्राम निवासी पारसनाथ चौबे के निधन पर बुधवार को पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र केसरी के चेचरिया स्थित आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में उपस्थित भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया. शोक सभा में विजय कुमार केसरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, सूरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, मथुरा पासवान, शिवधारी राम ,सीताराम जायसवाल ,मो0 नईम खलीफा, धीरज जायसवाल ,रमेश प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, सलीम अंसारी, शुभम गुप्ता ,स्वदेश कुमार, शुभम चंद्रवंशी ,नंदकिशोर चंद्रवंशी, हीरा प्रसाद ,रामेश्वर राम, इस्माइल अंसारी, इंद्रजीत कुशवाहा, सुजीत अग्रवाल, लाला पासवान, सेवानिवृत्त शिक्षक शिव शंकर प्रसाद ,संतोष चंद्रवंशी, मुखिया सिविष्टयानी केरकेट्टा,कमला सिंह , विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित थे.