नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाया गया nehru yuva

नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाया गया 


श्री बंशीधर नगर:--नेहरू युवा केंद्र के द्वारा भारत गौरव स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। स्थानीय गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बंशीधर नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता गुप्ता, शिक्षक अकबर अली सहित संस्था के विभिन्न प्रखंड के स्वयंसेवक एवम् अनेक बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी के द्वारा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गई। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर निबंध व चित्रकारिता प्रतियोगिता आयोजित की गई, इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में युवाओं ने जिस उत्साह से भाग लिया उसने यह सिद्ध कर दिया कि आज का युवा स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानता है उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद भारत को जगतगुरु बनाना चाहते थे युवाओं को इस दिशा में प्रयास करना होगा।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि हम एक साथ महान आत्मा स्वामी विवेकानंद की जयंती मना रहे हैं कार्यक्रम को अखिल शुक्ला ने संबोधित किया।
मौके पर संस्था के स्वयंसेवक पीयूष चौब,रितु कुमारी,पूजा सिंह बबीता कुमारी,धर्मेंद्र कुमार एवं युवा मंडल के सदस्य शिवम चौबे मौजूद थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa