मंत्री हफीजुल हसन ने एक करोड़ आठ लाख की परिसंपत्तियों का किया वितरित
देवघर संवाददाता शुभम सिंह की रिपोर्ट
==================
*■ माननीय मंत्री हफीजुल हसन ने सुयोग्य लाभुको के बीच 17 ट्रैक्टर व कृषि यंत्र का किया वितरण....*
==================
*■ कृषि कार्य को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर राज्य सरकार गंभीर:- माननीय मंत्री....*
==================
आज दिनांक 08.01.2023 को माननीय मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण सह पर्यटन हफीजुल हसन की अध्यक्षता मधुपुर के श्याम प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान माननीय मंत्री हफीजुल हसन द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सुयोग्य लाभुकों को लाभान्वित किया गया।
इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री हफीजुल हसन ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के 17 स्वयं सहायता महिलाओं के बीच कृषि यंत्र यथा मिनी ट्रैक्टर का वितरण किया। इस दौरान सखी मंडल की महिलाओं को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए और महिलाओं को कृषि कार्य से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि यंत्रों का वितरण कर रही है। वर्तमान में अधिकांश किसान कृषि खेती कार्य से विमुख हो चुके हैं। लिहाजा अनाज की समस्या आने वाले दिनों में चिंता का विषय ना बने इसके लिए सरकार ने पूरी गंभीरता से कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। क्योंकि भारत सदियों से कृषि प्रधान देश रहा है। किसान ही राज्य और देश के अन्नदाता हैं। इनके उत्थान के बिना समाज, राज्य व देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो सकता। ऐसे में राज्य सरकार महिला सखी मंडल की महिलाओं को भी कृषि क्षेत्र से जोड़ने का काम कर रही है, ताकि समाज के अंतिम गांव में रहने वाली महिला को आत्मनिर्भर बनाया जा सकें।
राज्य सरकार द्वारा कृषि कार्य को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही इस दिशा में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा 80 प्रतिशत अनुदानित दर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कृषि कार्य के प्रति आजीविका का साधन बनाने के उद्देश्य कृषि उपकरण का वितरण किया जा रहा हैं। ज्ञात हो कि एक मिनी ट्रैक्टर का कीमत 627600 रुपये है। लेकिन 80 प्रतिशत अनुदान पर यह उपकरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के मधुपुर प्रखंड के तीन, करौं प्रखंड के छह, देवघर प्रखंड के दो, मार्गोमुंडा प्रखंड के दो एवं देवीपुर प्रखंड के चार महिला सखी मंडल शामिल है। जिसमें संतोषी आजीविका सखी मंडल ,सरस्वती आजीविका सखी मंडल, लक्ष्मी आजीविका सखी मंडल, डिंडाकोली प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति, मां जानकी आजीविका सखी मंडल, गुलाब आजीविका सखी मंडल करौं, सरस्वती आजीविका सखी मंडल, रेशमी आजीविका सखी मंडल, पवित्रा सखी मंडल मधुपुर, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह व मां सरस्वती आजीविका सखी मंडल देवघर, उन्नति आजीविका सखी मंडल व सुमन आजीविका सखी मंडल मारगोमुण्डा, सरस्वती आजीविका सखी मंडल, भारतीय आजीविका सखी मंडल, समलापुर जल छाजन समिति, दुर्गा जीविका सखी मंडल देवीपुर को मिनी ट्रैक्टर कृषि कार्य हेतु दिया गया है।
*इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावा* जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी रामकुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशिकांत नीरज, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद, कनीय अभियंता निरंजन कुमार, मधुपुर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।