लातेहार: मनिका राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने रामसेवक
लातेहार मनिका से सोनू कुमार की रिपोर्ट¶¶
लातेहार : राजद प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने मनिका प्रखंड राजद कमेटी का अध्यक्ष रामसेवक उरांव निर्वाचित घोषित किया। मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि मनिका प्रखंड में राजद संगठन की मजबूती के लिए वे भरसक प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि संगठन में सामाजिक न्याय के धरोहर आदरणीय लालू प्रसाद यादव के सपने को साकार करने के लिए पार्टी हित में निरंतर कार्य करता रहूंगा।
मौके पर देववंश यादव, बली यादव, दामोदर यादव, सीताराम सिंह, श्यामलाल उरांव, रासबिहारी यादव के साथ साथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, नंदकिशोर यादव समेत महागठबन्धन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।