मतदाता सूची सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण कार्य में लातेहार जिला झारखंड में अव्वल, डीसी होंगे सम्मानित latehar

मतदाता सूची सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण कार्य में लातेहार जिला झारखंड में अव्वल, डीसी होंगे सम्मानित

लातेहार से संवाददाता सोनू कुमार की रिपोर्ट¶¶



[मतदाता सूची सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण कार्य में लातेहार जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन]


लातेहार : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2023 अंतर्गत मतदाता सूची के सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण में लातेहार जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त भोर सिंह यादव को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी लातेहार भोर सिंह यादव ने कहा कि मतदाता सूची सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण कार्य में जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है। उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य किये जाने की वजह से ही मतदाता सूची सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण कार्य में लातेहार जिले ने राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।

Latest News

जलमीनार का सोलर प्लेट आँधी तूफान में टुटा Kandi