मुख्यमंत्री की जोहार यात्रा में मनिका से झामुमो के पांच हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल Latehar

लातेहार: मुख्यमंत्री की जोहार यात्रा में मनिका से झामुमो के पांच हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

सोनू कुमार _लातेहार/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित लक्ष्मण सिंह के आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लातेहार जिला में आहूत जोहार यात्रा को लेकर झामुमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री के जोहार यात्रा में मनिका प्रखंड से पांच हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का निर्णय लिया गया।

मौके पर जिप सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि मनिका प्रखंड के सभी गांव सभी टोला से कार्यकर्ता को ले जाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जोहार यात्रा को ऐतिहासिक बनाना है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सीकेश्वर राम, संदीप उरांव, करीमन सिंह, रामेश्वर भुइयां समेत कई वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर राजेंद्र उरांव, कृष्णा साव, मुरारी ठाकुर, अमरेश यादव, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना राम, शंभू उरांव, बिफन भुइयां, जगदेव उरांव, दिनेश उरांव, उपेंद्र उरांव, सोमर उरांव समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa