लातेहार: हेरहंज में लोकपाल ने किया मनरेगा योजना का औचक निरीक्षण
संवाददाता: सोनू कुमार लातेहार
लातेहार : जिला उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर लोकपाल संतोष कुमार पंडित ने प्रखंड क्षेत्र में चल रही मनरेगा योजना का औचक निरीक्षण किया।सबसे पहले लोकपाल ने प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरनी हेरहंज में आदित्य साहू के कुआं निर्माण की जांच की। जिसमें जांच के दौरान कुएं का निर्माण पूर्ण पाया गया।
लोकपाल श्री पंडित से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर जांच की जा रही है ताकि मनरेगा में गड़बड़ी होने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जा सके।
मौके पर बीपीओ राहुल राज, जेई अभिषेक कुमार अम्बेडकर, पंचायत सेवक अवतार सिंह, रोजगार सेवक परमजीत सिंह के अलावे कई ग्रामीण व मीडिया कर्मी मौजूद थे।