भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा कार्यसमिति की बैठक,झारखंड के प्रभारी एवं राज्यसभा के सांसद सह मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत बाजपेई उपस्थित रहे garhwa

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय गढ़वा में  अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रभारी एवं राज्यसभा के सांसद सह मुख्य सचेतक  लक्ष्मीकांत बाजपेई  उपस्थित  रहे कार्यक्रम का प्रारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम से शुरू हुआ
प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपाई को नगर मंडल अध्यक्ष ने अंग वस्त्र देकर एवं मां गढ़देवी का चित्र समर्पित कर सम्मानित किया
वाजपेई ने नगर मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कुछ गुरु मंत्र दिए हमें संगठन को कैसे मजबूत करना है उन्होंने कहा कि हमें बुथ का वर्गीकरण करना होगा जिस बूथ पर हमें ज्यादा वोट मिलता है उसे A. B. C. D. के रूप में वर्गीकृत करना होगा हमें सोशल मीडिया को और ज्यादा सक्रिय करना होगा हमें लीगल टीम गठित करना होगा इसी प्रकार कार्यकर्ताओं का उत्साह को बढ़ाने का काम इन्होंने किया इसी कड़ी में बूथ नंबर 127 के बूथ अध्यक्ष अभिषेक कश्यप को कार्य से प्रसन्न होकर उन्हें फूल माला से सम्मानित भी किया इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी गढ़वा जिला के प्रभारी अमित सिंह पलामू सांसद बीडी राम प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख  मनोज सिंह पूर्व विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडे  सूरज गुप्ता जवाहर पासवान ईश्वर सागरचंद्रवंशी उपस्थित रहे  ।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री यशवंत मिश्रा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के प्रभारी पुष्प रंजन किये
 मौके पर उपस्थित भाजपा नगर मंडल के सभी पदाधिकारी शक्ति केंद्र के प्रभारी सह प्रभारी बूथ अध्यक्ष सातों मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री एवं जिला टीम उपस्थित है

Latest News

महज 24 घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। Kandi