पूर्व प्रत्याशी सूरज प्रसाद गुप्ता ने जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया garhwa

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के 65 वें जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सूरज प्रसाद गुप्ता ने जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया एवं आमजनों को मिठाई खिलाकर शुभकामना दी।श्री गुप्ता ने मेराल प्रखंड एवं गढ़वा ग्रामीण के छतरपुर,कोरवाडीह,करकोमा एवं अरंगी पंचायत अंतर्गत आधा दर्जन गांव के पिछड़ा,दलित एवं आदिवासी बस्तियों में जाकर 101 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।
मौके पर भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा कि दृढ़ एवं मजबूत इच्छाशक्ति के धनी बाबूलाल मरांडी जी का जन्मदिन हम कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि गरीबों के प्रति समर्पण की भावना उनसे सीखने को मिलती है।भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा कि झारखंड निर्माण के बाद अगर मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 साल तक बाबूलाल मरांडी होते तो देश के नक्शे पर झारखंड विकसित राज्य के रूप में रहता परंतु ढाई साल के बाद ही मरांडी जी के साथ राज्य के स्वार्थी नेता साजिश कर उन्हें अपदस्थ कर दिया।उन्होंने गरीबों से अपील किया कि इस राज्य का युवा, महिला,मजदूर,किसान एवं व्यापारियों का भला बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ही हो सकता है वरना वर्तमान हालात किसी से छिपी नहीं है अब जरूरत है झारखंड में भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लिया जाए।
 मौके पर भाजपा नेता रामलाल भुईहर, केशवर विंद,सुमेर चौधरी,संतोष चौधरी,चिंता देवी,सोनम देवी,सोनू गुप्ता,महेंद्र राम,बलराम गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa