गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झांकियों में सरकार की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की दिखेगी झलक
देवघर संवाददाता शुभम सिंह की रिपोर्ट
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), 2023 को जिला प्रशासन की ओर से झण्डोत्तोलन हेतु मुख्य समारोह स्थानीय केकेएन स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। कार्यक्रम के भव्य व गरिमामयी आयोजन के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस दौरान उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर की जाने वाली विभिन्न कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ झण्डोत्तोलन के जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु निदेशित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निदेशित करते हुए कहा कि सभी आयोजन सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित करना सुनिश्चित करें। साथ ही गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी को देखते हुए इस वर्ष प्रभात फेरी का आयोजन नहीं किया जायेगा। इसके अलावे बैठक के दौरान पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी झांकी निकालने का निर्णय लिया गया। झांकियाँ विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जायेगी, जिसमें वर्तमान सरकार की उपलब्धियों एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का झलक दिखेगा। मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जनसम्पर्क विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम आदि के द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जायेगी। उपायुक्त ने इस संदर्भ में निदेशित करते हुए कहा कि सभी झांकियां जन-आकांक्षाओं के अनुरूप हो। साथ हीं साथ इसमें जिला की संस्कृति एवं विकास की गाथाएँ दृष्टिगोचर हो। आगे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने नगर के सभी चौक-चौराहों को रंगीन रोशनी से सजाने हेतु नगर आयुक्त देवघर को निदेशित किया। उन्होंने आगे निदेशित करते हुए कहा कि इस अवसर पर सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ सम्पूर्ण जिला के प्रमुख स्थलों पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही भव्य गरीमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
इसके अलावे मुख्य समारोह स्थल केकेएन स्टेडियम में झण्डोत्तोलन का कार्यक्रम पूर्वाह्न 9ः05 मिनट पर आयोजित की जायेगी। इसके साथ-साथ समाहरणालय, देवघर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देवघर, रेड क्रॉस सोसाईटी देवघर, सरसकुंज देवघर आदि में झण्डोत्तोलन के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
झण्डोत्तोलन के कार्यक्रम निम्नवत होंगे-
1. उपायुक्त गोपनीय शाखा, देवघर- 8ः00 बजे पूर्वाह्न
2. रोहिणी शहीद स्थल, देवघर - 8ः20 बजे पूर्वाह्न
3. जिला परिषद कार्यालय, देवघर - 8ः40 बजे पूर्वाह्न
4. नगर निगम, देवघर - 8ः50 बजे पूर्वाह्न
5. देवघर स्टेडियम - 9ः05 बजे पूर्वाह्न
6. समाहरणाालय, देवघर - 10ः00 बजे पूर्वाह्न
7. विकास भवन, देवघर - 10ः05 बजे पूर्वाह्न
8. पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देवघर- 10ः15 बजे पूर्वाह्न
9. अनुमंडल कार्यालय, देवघर - 10ः25 बजे पूर्वाह्न
10. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, देवघर - 10ः30 बजे पूर्वाह्न
11. नगर थाना, देवघर - 10ः35 बजे पूर्वाह्न
12. रेडक्रॉस सोसाईटी, देवघर - 10ः50 बजे पूर्वाह्न
13. परिसदन, देवघर - 11ः00 बजे पूर्वाह्न
14. पुलिस लाईन, देवघर - 11ः10 बजे पूर्वाह्न
15. सरस कुंज - 11ः40 बजे पूर्वाह्न
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चन्द्र जाट ने कार्यक्रम के दरम्यान सम्पूर्ण जिला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश जारी किये गये हैं।
*बैठक में उपरोक्त के अलावे* उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर श्री दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन डॉ0 युगल किशोर चौधरी, डीआरडीए निदेशक परमेश्वर मुण्डा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार रजक, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अमित कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री विवेक मेहता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री रणवीर कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर श्री पवन कुमार, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक श्री मंगल सिंह जामुदा, जिला उत्पाद अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, सार्जेंट मेजर शेरू रंजन, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व सदस्य आदि उपस्थित थे।
______________________
*दहेज़ प्रथा नहीं व्यापार है, लालची लोगो का हथियार है।*