भाजपा ने हेमंत सोरेन पर झारखंड बेचने का लगाया आरोप, कहा- झूठ, लूट और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर पूरे हुए तीन साल bjp

भाजपा ने हेमंत सोरेन पर झारखंड बेचने का लगाया आरोप, कहा- झूठ, लूट और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर पूरे हुए तीन साल
   
लातेहार संवाददाता सोनू कुमार

लातेहार : एक तरफ जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के तीन साल की उपलब्धियां जनता को गिनवाने का काम कर रहे है तो वही दूसरी तरफ भाजपा सोरेन सरकार पर लगातार हमलावर है। मंगलवार को लातेहार जिला मुख्यालय के थाना चौक स्थित होटल द ब्लिस में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।इस प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, पूर्व विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह शामिल हुए।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार ने कहा सोरेन सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने मीडिया के सामने उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी करने का काम किया है। उन्होंने कहा जिस तरह से बाप ने झारखंड आंदोलन को बेचने का काम किया था, ठीक उसी तरह हेमंत सोरेन भी झारखंड को बेचने का काम कर रहे है।

इसे भी पढ़ें :- झारखंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों को आठ जनवरी तक बंद रखने के निर्देश, जानिये वजह

उन्होंने कहा एक आम आदमी खुद का घर बनाने के लिए अगर एक ट्रैक्टर बालू नदी से उठाकर ले जाता है, तो उसके खिलाफ पुलिस का क्या रवैया हो सकता है, इसकी आप और हम कल्पना भी नही कर सकते है। लेकिन माफिया अगर सैकड़ों ट्रैक्टर बालू की तस्करी करते है तो उन्हें कोई रोकने टोकने वाला कोई नहीं है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa