लातेहार: आजसू जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन देकर गांधी इंटर कॉलेज के प्राचार्य पर लगाये कई गंभीर आरोप, जांच की मांग
सोनू कुमार लातेहार▪️▪️▪️
उपायुक्त को दिये आवेदन में उन्होंने बताया है कि कॉलेज के प्राचार्य दशरथ साहू द्वारा कॉलेज के फंड समेत कई अनियमिततायें की गयी हैं। इसकी जांच की गयी तो बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।
उन्होंने बताया है कि कॉलेज की राशि को निजी उपयोग में लाकर खर्च किया जा रहा है। सरकार से प्राप्त अनुदान की राशि को असंवैधानिक तरीके से खर्च किया जा रहा है। बिना क्रय समिति के महाविद्यालय में आवश्यक सामग्री की खरीद प्राचार्य स्वयं कर रहे हैं।
कॉलेज के छात्रावास में वार्डन रखने के बजाय वह खुद अपने परिवार के साथ रहते हैं और छात्रों से निजी काम करवाते हैं। प्राचार्य ने खुद अपनी पत्नी पूनम कुमारी को असंवैधानिक तरीके से कॉलेज में नौकरी पर लगवा रखा है।