74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में सान से तिरंगा फहराया गया republicday

विशुनपुरा
74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में सान से तिरंगा फहराया गया. सबसे पहले प्रखंड कार्यालय पर अंचलाधिकारी निधी रजवार के द्वारा झंडोतोलन किया गया. वही थाना परिसर में थाना प्रभारी बुधराम सामद ने झंडोतोलन किया. उसके बाद राजराजेंद्र प्रताप देव उच्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक अशोक गुप्ता, झारखंड ग्रामीण राज्य बैंक में शाखा प्रबंधक अचल कुमार दुबे, बालशिक्षा निकेतन बिद्यालय में प्रधानाध्यापक रामेश्वर चन्द्रवँशी, बाल विकास विद्यालय में भोलानाथ साहू, विशुनपुरा पँचायत भवन पर मुखिया प्रमिला देवी, अमहरखास पँचायत भवन पर मुखिया, ललित नारायण सिंह, सरांग पँचायत भवन पर मुखिया, व्यूटी सिंह, पिपरिकला पँचायत भवन पर मुखिया सुसील देवी, पतिहारी पँचायत भवन पर मुखिया रब्या फिरदोसी, वही भारत माता सेवा समिति विशुनपुरा के द्वारा लामी पहाड़ी पर झंडोतोलन किया गया. वही प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा अपने निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से तिरंगा झंडा फहराया गया. इस मौके पर काफी संख्या में प्रखंड के विभिन्न  गांवो से आये गणमान्य लोग शामिल थे.

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa