स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा की याद में आगामी 25 जनवरी से 27 जनवरी तक महिला हॉकी टूर्नामेंट का किया जाएगा आयोजन
लातेहार संवाददाता: सोनू कुमार
मनिका
बरवाडीह:-झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा की स्मृति के मौके पर आगामी 25 जनवरी से 27 जनवरी तक महिला हॉकी टूर्नामेंट का बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के गढ़वाताण्ड के मैदान में आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अली हसन अंसारी ने दी इस दौरान अली हसन अंसारी ने कहा जयपाल सिंह मुंडा संघर्षशील एवं समाज के हित मे लड़ाकू नेता थे। संविधान में अनुसूचित जन जाती लिखने का उन्होंने ही विरोध किया था। क्योंकि जयपाल सिंह का मानना था कि भूमिज समाज आदिवासी समुदाय के हैं। आदिवासी कोई धर्म नही, बल्कि आदिवासी की संस्कृतिक समुदाय के रूप में पहचान है। वही मौके पर मुरलीधर चौरसिया विक्टर केरकेटा समेत काफी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।