बैलेरो दुर्घटना में सोनपुरवा निवासी दो लोगों की हुई मौत,2 लोग घायल news

लातेहार के समीप बैलेरो दुर्घटना में सोनपुरवा निवासी दो लोगों की हुई मौत,2 लोग घायल

मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुरवा निवासी मुकेश चौधरी के पुत्र सोनू कुमार एवं राजकिशोर चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी की लातेहार के समीप वाहन दुर्घटना में मौत हो गई है। और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिसे रांची रिम्स रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोनपुरवा से  मंगलवार की अहलहे सुबह अपनी निजी वाहन बोलेरो से सोनपुरवा से बेरमो बोकारो शोनू अपने मौसी के लिए नए रिश्तेदारी करने यानी लड़का देखने जा रहे थे उसी दौरान डाल्टनगंज रांची मुख्य सड़क पर लातेहार से पीछे होटल के समीप खड़े ट्रक में बोलेरो टकरा गई। यह घटना सुबह की बताई गई है। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही सोनू कुमार एवं अनुज कुमार की मौत हो गई है।
 वहीं दो अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हैं। वही मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक को पुलिस अपने हिरासत में ले लिया है।
वही दुर्घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन भी लातेहार के लिए निकल चुके हैं। वहीं इस बड़ी दुखद घटना पर पंचायत मुखिया अख्तर खान ने शोक व्यक्त किया है।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda