लातेहार: मनिका बालक मध्य विद्यालय का ताला तोड़कर 10 कंप्यूटर समेत अन्य सामान की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
सोनू कुमार/लातेहार
लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित बालक मध्य विद्यालय में रविवार की रात अज्ञात चोरों कंप्यूटर रूम का ताला तोड़कर 10 कंप्यूटर समेत एक प्रिंटर की चोरी कर ली। मामला तब प्रकाश में आया जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोमवार की सुबह 10 बजे विद्यालय पहुंचे।उन्होंने बताया कि विद्यालय के कंप्यूटर रूम का ताला टूटा हुआ था और एक भी कंप्यूटर रूम में नहीं था।प्रधानाध्यपक ने घटना की सूचना थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह को दी।
घटना की जानकारी मिलते एसआई राजकुमार तिग्गा, एएसआई परमानंद सिंह, इंद्रजीत पासवान समेत पुलिस बल के जवान को घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की। चोरी के मामले में प्रधानाध्यापक बैजनाथ राम ने थाने में लिखित आवेदन भी दिया।
मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने कहा कि आवेदन के आलोक में गहनता से जांच की जा रही है। बहुत जल्द कंप्यूटर चोरी में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू पर तहकीकात कर रही है।