चितविश्राम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा विजय राम के खलिहान में आग लगाने से पुआल जलकर हुआ राख, पुलिस से कार्रवाई की मांग
श्री बंशीधर नगर :-- प्रखंड क्षेत्र के चितविश्राम ग्राम निवासी विजय राम के खलिहान में रखे पुआल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा देने से 27 कट्ठा का पुआल जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में विजय राम ने बताया कि गुरुवार की देर रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा खलिहान में रखे पुआल में आग लगा दिया। सुबह आसपास के ग्रामीणों द्वारा पुआल में आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद खलिहान में जाकर देखा तो 27 कट्ठा का रखे पुआल जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि पुआल में आग किसने लगाई इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने स्थानीय थाने में आवेदन देकर घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर घटना के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर आग लगने से हुई नुकसान का क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग किया है।वही मुखिया प्रतिनिधि अनुराग सोनी ने पुआल आग लगने से हुई नुकसान क्षतिपूर्ति दिलाने एवं पूरे परिवार को हर संभव मदद आश्वासन दिया।