आदिम जनजाति कोरवा एवं अन्य जरूरतमंद सैकड़ो गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। garhwa

गढ़वा -- ठंढ को देखते हुए जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वाधान में दिनाँक 31/12/2022 दिन शनिवार को ग्रुप के उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गढ़वा प्रखण्ड के गोबरदाहा गाँव के आदिम जनजाति कोरवा एवं अन्य जरूरतमंद सैकड़ो गरीबों  के बीच बचित्तर सिंह बग्गा लुधियाना के सौजन्य से कम्बल का वितरण किया गया।  कम्बल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि सभी को ठंड से अपना बचाव करना चाहिये। थोड़ी सी भी लापरवाही से ठंड लग सकती है। अतः सुबह एवं शाम गर्म कपड़े पहनकर एवं गला कान आदि मफलर से ढ़ंक कर रखना चाहिये। जायन्ट्स ग्रुप के सदस्य जरूरत मंदो की सेवा एवं पर्यावरण तथा स्वास्थ्य  के प्रति जागरूकता के लिये पूरे साल कार्य करते हैं ।
इस अवसर पर जायंट्स गढ़वा के उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी,जायंट्स गढ़वा के प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खाँ, वित्त निदेशक अशोक केशरी,सचिव फेडरेशन 8 नंद कुमार गुप्ता, फेडरेशन 8 के पदाधिकारी मनोज केशरी हिंदुस्तान सेनेटरी, यूनिट 2 के यूनिट डायरेक्टर मनोज केशरी रूपा गंजी, स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, विनोद गुप्ता, जितेंद्र कमलापुरी सहित राजेंद्र कोरवा, महेंद्र कोरवा आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi