पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

आज दिनांक 17.12.22 को पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।  बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा की गई एवं निर्देश दिए गए 
:- 1. नये साल पर  पिकनिक स्थल पर एवं अन्य पर्यटन स्थल पर महिला बल सहित पर्याप्त सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति करते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश सभी थाना को दिया गया इस दौरान किसी प्रकार के दुर्घटना को रोकने के लिए Drunk driving  के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। 2. हाल के वर्षों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी के संबंध में निर्गत दिशानिर्देशों के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्गत दिशा-निर्देशों का दृढ़ता से  अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 3.    अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तत्काल क्षेत्र के अंचलाधिकारी को सूचित करते हुए Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules 2017 के    अन्तर्गत  कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी परिस्थिति में किसी भी थाना क्षेत्र से अवैध उत्खनन की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को राजसात हेतु प्रस्ताव अभिलंब समर्पित करेंगे ।   4. संगठित अपराध के आरोप में जेल में बंद अपराध कर्मियों के विरुद्ध CCA लगाने हेतु प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश सभी अनुमंडल पुलिस  पदाधिकारियों को दिया गया।
 5. थाना दिवस के अवसर पर अंचल के पदाधिकारी के साथ मिलकर भूमि विवाद से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निपटारे पर बल दिया गया। 6.सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाएंगे एवं विशेष रूप से 05 वर्ष से अधिक लंबित कांडों का शत प्रतिशत निष्पादन वर्ष के अंत तक सुनिश्चित कराएंगे ।  7. माननीय न्यायालय से निर्गत  वारंट/ कुर्की, सूचनाधिकार से संबंधित मामले, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन एवं पी0जी0 पोर्टल से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया। 8.  अपराध गोष्टी के पश्चात पुलिस पदाधिकारियों को भंडरिया थाना अंतर्गत बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में सफल नक्सल विरोधी अभियान चलाने हेतु पुलिस महानिदेशक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा दिए गए प्रसस्ति डिस्क एवं प्रमाण पत्र हस्तगत कराए गए।
 उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में बूढ़ा पहाड़ में चलाए गए special ops octopus  हेतु पुलिस अधीक्षक गढ़वा को DG's Commendation Disc [Bronze (ops)] & certificate दिया गया है।  जबकि 1.पु0 अ0 नि 0 सोमय सोरेन 2. पु0 अ0 नि 0अजीत कुमार 3. पु0 अ0 नि 0 संतोष कुमार  DG's Commendation certificate दिया गया।अपराध गोष्ठी के पश्चात पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनते हुए उसके समाधान का आश्वासन दिया गया।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa