टाउन हॉल के मैदान में 101 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा garhwa

 कन्या विवाह एंड विकास सोसाईटी के तत्वावधान में आगामी 2023 में स्थानीय टाउन हॉल के मैदान में 101 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा। सोसाइटी के सचिव विकास माली ने शनिवार को गढ़वा स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। विकास माली ने कहा कि सोसाइटी के द्वारा हाल में मेदनीनगर में 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया है। 

अब गढ़वा में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जायेगा।  उन्होंने ने कहा कि भारत सरकार के विधाननंतर्गत बिहार सरकार द्वारा निबंधित संस्था है। जिसका कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत वर्ष है और संस्था का उद्देश्य बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या पर रोक लगाना तथा सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना है। 

संस्था द्वारा पिछले 12 वर्षों से बिहार राज्य सहित झारखण्ड के पलामू प्रमंडल में अपना कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों से गरीब असहाय परिवार के कन्याओं का चयन किया जा रहा है। जिन्हें संस्था द्वारा गढ़वा के टाउन हॉल के मैदान में सामूहिक विवाह संपन्न कराया जायेगा। जिसमें दोनों पक्षों के लिए भोजन की व्यवस्था सोसाइटी द्वारा किया जायेगा। 

उनके टीम  द्वारा भक्ति जागरण तथा झांकी कि प्रस्तुति किया जाएगा। तथा दहेज रहित विवाह कराकर उन्हें घरेलू उपयोग गृहस्थ विदाई सामग्री वर - वधू को वस्त्र एवं श्रृंगार का सामग्री देकर ससम्मान के साथ विदाई कि जायेगी। इस मौकेपर भीम पासवान, जिला प्रबंधक अयूब खान, मुकेश कुमार, टिंकू तिवारी, प्रतिमा कुमारी, उषा कुमारी, मुकेश कुमार मेहता, राजेश सिन्हा, राजेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

पत्रकार वार्ता करते कन्या विवाह एंड विकास सोसाईटी के सचिव विकास माली



Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa