शराब के सेवन से विकास बाधित होता है। अशोक सिंह
उंटारी रोड संवाददाता
पलामू। जिले के उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के ग्राम डेवडर बिंदुआ में शराब बंदी को लेकर विशेष अभियान चलाया गया, मिली जानकारी के अनुसार डेवडर बिंदुआ में शराब पी कर आए दिन घरेलू झगड़े होते रहते हैं , वहीं बाहरी लोग भी गाँव में शराब पी कर हर रोज नौटंकी करते है, जिससे परेशान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रखंड विस सूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह से किया जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए अशोक सिंह बुधवार को ग्रामीणों की बैठक करवाये बैठक के संबोधन मे अशोक सिंह ने कहा की शराब की वजह से विकास बाधित होता है वहीं आने वाले समय में गाँव का भविष्य अंधकार मय होता जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया की गाँव में यदि को व्यक्ति दारू बनाते या पीते हुए पकड़े जायेंगे तो उसपर करवाई किया जायेगा, बैठक के बाद अशोक सिंह समस्त ग्रामीणों के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए सभी को डोर टू डोर चेताया की आज के बाद किसी के घर में शराब नहीं बन्नना चाहिए और ना ही कोई शराब पिये, शराब बनाते बेचते या पीते हुए पकड़े जाने पर करवाई किया जायेगा, मौके पर अरुण सिंह, अकलेश सिंह, सुदामा राम, दुर्गेश राम, असगर अली, बिठल राम, संतोष राम, बिनोद राम, बेसाहू राम, नंदू चंद्रवंशी, एस कुमार यादव, जितेंद्र यादव, के साथ सेकडों की संख्या में ग्रामीणों उपस्थित थे।