जेपीएससी की परीक्षा में पांडू के रोहित ने मारी बाजी pandu

विश्रामपुर से शशि शंकर तिवारी कि रिपोर्ट।

झारखंड लोक सेवा आयोग  के संयुक्त सहायक अभियंता(असैनिक/ यांत्रिक) सीधी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा में पांडू थाने के रतनाग पंचायत के रबरी गांव निवासी वरीय भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव के बड़े पुत्र रोहित रंजन यादव ने सफलता हासिल कर अपने गांव , प्रखंड और जिले  का नाम रौशन किया है।   रोहित की इस सफलता पर परिवार , गांव, रिश्तेदार एवं शुभचिंतकों में जश्न का माहौल है। सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। रोहित इस सफलता का श्रेय  अपने परिजनों के साथ  गुरुजनों को देना चाहते हैं। जिन्होंने इसके लिए प्रेरित कर इस मुकाम पर पहुंचाया है। 

 रोहित  शुरुआती दौर से ही काफी मेधावी और मेहनती रहे हैं। जिसके कारण ही उन्हें लगातार सफलता हाथ लगते रही है। रोहित मेदिनीनगर के एमकेडीएवी से 12 वीं करने के बाद पुणे से बीटेक और एनआईटी पटना से एमटेक कर वर्तमान में जमशेदपुर के आरवीएस  इंजीनियरिंग कॉलेज में  प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

Latest News

संघ के शताब्दी वर्ष व भारतीय संविधान के 75 वर्ष  पूरा होने पर संस्कार भारती भी करेगी कार्यक्रमों का आयोजन : नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय Garhwa