श्रीबंशीधर नगर :– भारतीय जनता पार्टी के जंगीपुर स्टेशन रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को भाजपा शहरी मंडल व ग्रामीण मंडल के अध्यक्षों ने बैठक आयोजित की.बैठक में दोनों मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ विराट जन आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। बैठक की जानकारी देते हुए पार्टी के नेताओ ने बताया की भाजपा प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार आगामी 10/11/22 दिन गुरुवार को शहर के चचेरिया स्थित अंबा लाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय से प्रखंड परिसर तक प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ विराट जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम 11 बजे अपराह्न में किया जाएगा। नेताओं ने बताया कि हेमंत सोरेन की जनविरोधी नीतियों एवं पूरे राज्य में व्यापक भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति, अत्याचार, बलात्कार, बालू पत्थर की लूट और झूठ के विरोध में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय विराट जन आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।बैठक में मंडल प्रभारी अनिल चौबे, मुकेश चोबे भाजपा, वरिष्ठ नेता मथुरा पासवान, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि बिभुतिभूषण चौबे, अशोक सेठ, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह उर्फ सोनू, अभिषेक चौबे, राजेंद्र प्रताप देव, सत्येंद्र चौधरी, वरुण कुमार तिवारी, सुदेश्वर विश्वकर्मा, आशुतोष पांडेय, सत्यनारायण पाण्डेय, नारद प्रजापति, इसराइल अंसारी, चिंटू तिवारी, संजय चौबे, जितेंद्र यादव, मुकेश कुमार, उपेंद्र सिंह, नगीना सिंह, एवं सभी पंचायत अध्यक्ष सूरज सिंह, रमेश चंद्रवंशी, संतोष मेहता, अक्षयवर प्रसाद, शिव कुमार यादव, राजू मेहता, उबेश्वर प्रजापति, सूर्यनाथ प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता, अनुज कुमार चौधरी, डब्लू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।